फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में भी नहीं पहुंच रहा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में भी नहीं पहुंच रहा भुगतान
विज्ञापन

माछरा। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के बाद एक सप्ताह में भी भुगतान किसानों के खाते में नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि इस बार उनसे 20 रुपये कुंतल सिलाई-तुलाई की कटौती भी बंद होनी चाहिए।
प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी क्रय केंद्रों पर 1925 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से किसानों का गेहूं खरीदा जा रहा है। 20 रुपये कुंतल के हिसाब से किसानों को गेहूं की उतराई, तुलवाई, बोरे की सिलाई के देने पड़ रहे हैं। मेरठ-गढ मार्ग पर हसनपुर कलां एवं सिसौली में गेहूं के क्रय केंद्र स्थित हैं। किसान को किसान सेवा केंद्र पर पहुंचकर वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होता है। तहसील से सत्यापित होने के बाद गेहूं की बिक्री की अनुमति किसान को मिलती है। किसान जितेंद्र कुमार, नरेश आदि ने बताया कि एक सप्ताह पहले गेहूं की सरकारी क्रय केंद्र पर बिक्री की थी, परंतु अभी तक भुगतान नहीं मिला है। जबकि सरकार का दावा है कि तीन से चार दिनों में भुगतान किसान के खाते में पहुंच जाएगा। भुगतान न मिलने के कारण किसान धान की फसल के लिए बीज, खाद, तथा गन्ने की फसल में खाद आदि भी नहीं डाल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी सतेंद्र कुमार का कहना है कि करीब एक सप्ताह का समय भुगतान में लग जाता है। जिन बैंकों में खाते संयुक्त हैं, उनमें भुगतान भेजने में परेशानी आ रही है। कुछ समय बैंक भी भुगतान खाते में चढ़ाने में लगा देता है। अब भुगतान के लिए खाते की डिटेल लखनऊ भेजी जाती है और वहीं से ही सीधा किसान के खाते में भुगतान भेजा जाता है। शीघ्र भुगतान के लिए लिखा गया है, जिससे किसान अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें