फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कोड पर किया भुगतान, दुकानदार का खाता फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। गांव बड़कली निवासी किराना व्यापारी अशलूम का मुंबई पुलिस ने बैंक खाता फ्रीज करा दिया। जानकारी मिलने पर पीड़ित दौराला थाने पहुंचा। लेकिन, पुलिस ने मामला मुंबई पुलिस का होने की बात कही।
विज्ञापन

अशलूम ने पुलिस को बताया कि लगभग एक माह पहले उसने दुकान पर आए उपभोक्ता को 20 रुपये का सामान बेचा था। इसके लिए उपभोक्ता ने बार कोड पर भुगतान किया। उपभोक्ता के ऑनलाइन भुगतान करने के कुछ घंटे बाद ही उसका खाता फ्रीज हो गया। खाता फ्रीज होने के कारण वह लेनदेन नहीं कर पा रहा है। वह बैंक पहुंचा और शाखा प्रबंधक से मिला। बैंक अधिकारियों से खाता फ्रीज होने का कारण पूछा तो उन्होंने जानकारी दी कि उसका खाता मुंबई पुलिस द्वारा फ्रीज कराया गया है। थाने पहुंचकर पीड़ित ने दौराला पुलिस को बैंक द्वारा दिए गए कागज पुलिस को दिखाए, साथ ही खाता खुलवाने की गुहार लगाई। पुलिस के अनुसार, मुंबई के थाना बाजारपेड पुलिस ने खाते को फ्रीज कराया है। धोखाधड़ी के 20 रुपये से सामान खरीदने पर यह कार्रवाई की गई है। दुकानदार को कागजात पर लिखे मुंबई पुलिस के नंबर से जानकारी प्राप्त करने और अपनी समस्या बताने की जानकारी पुलिस ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें