फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनित की शोकसभा में पहुंचे अधिकारी व नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम बली में प्रधान कालूराम के आवास पर आयोजित शोकसभा में विधायक समेत अन्य लोग पहुंचे
विज्ञापन

एक सुर में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग उठाई
जिला पंचायत उप चुनाव के लिए मतदान के दौरान प्रत्याशी ने कर दी थी गोली मारकर हत्या
एसएसपी ने
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़। ग्राम बली में बुधवार को अनित की शोक सभा में एसएसपी शामिल हुए। यहां लोगों ने उनसे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराने तथा गांव के लोगों पर किया मुकदमा वापस लिये जाने की मांग की। इस पर एसएसपी ने ग्रामीणों को कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक दिनेश खटीक ने आरोपी विजय धामा को जिंदा अथवा मुर्दा पकड़ने की मांग कर डाली। यहां मुखिया गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। हालांकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
बता दें कि जिला पंचायत उपचुनाव के दौरान प्रत्याशी विजय धामा ने अपने ही एजेंट अनित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके विरोध में गांव बली के लोगों ने हंगामा कर दिया था। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ग्राम प्रधान कालूराम के आवास पर अनित की शोक सभा हुई। इसमें सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। यहां विधायक दिनेश खटीक, सपा नेता अतुल प्रधान, पूर्व मंत्री जगवीर सिंह, बिजेंद्र प्रधान, मुखिया गुर्जर, रालोद नेता बिजेंद्र भाटी, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, चेयरमैन विनोद भाटी, पूर्व चेयरमैन तिलकराम गुर्जर, पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गुर्जर, दिनेश शर्मा, विपिन भड़ाना, मदन गुर्जर ने पहुंचकर मृतक अनित को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। इसी दौरान एसएसपी अजय साहनी, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। लोगों ने एसएसपी से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं, एसएसपी ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुर्दा या जिंदा चाहिए आरोपी
शोक सभा में विधायक दिनेश खटीक ने खडे़ होकर एसएसपी अजय साहनी से कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने साथी की हत्या की हो वह जिंदा या मुर्दा चाहिए। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। विधायक ने कहा कि थानाध्यक्ष करतार सिंह की लापरवाही के चलते अनित की हत्या हुई है, उन्हें तत्काल हटाया जाए।
भावुक हो गए विधायक
मृतक अनित की मासूम दो बेटी एवं एक बेटा शोक सभा में पहुंचे और अपने दादा कालूराम की गोद में बैठ गए। उन्होंने पूछा पापा कब आएंगे। यह सुनकर विधायक दिनेश खटीक की आंखों से आंसू छलक आए। यह देख उपस्थित लोगों की आंखें भी भर आईं।
मैंने ही चुनाव लड़वाया था : कालूराम प्रधान
शोक सभा में कालूराम ने लोगों से हाथ जोड़कर कहा कि जिस व्यक्ति को मैंने क्षेत्रीय विधायक से विनती करके जिला पंचायत का चुनाव लड़वाया। उसके चुनाव में दिन-रात मेहनत की। उसी ने मेरा बेटा छीन लिया। यह कहते हुए कालूराम सभा में फूट-फूटकर रोने लगे। लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला।
पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई हो
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर एक दरोगा एवं 20 पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके बावजूद आरोपी ने बूथ में घुसकर अनित की हत्या कर दी। उन्होंने एसएसपी से कहा कि घटनास्थल पर तैनात दरोगा महेश राणा को तत्काल बर्खास्त किया जाए। पुलिस ने ग्रामीणों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस के डर से ग्रामीण घर छोड़कर जंगल में रह रहे हैं। युवा स्कूल नहीं जा रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से कहा कि गांव बली के लोगों पर किए मुकदमे वापस किए जाए तथा पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाए जाए।
मुखिया गुर्जर ने चेतावनी दी
शोक सभा के दौरान पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कडे़ तेवर दिखाते हुए एसएसपी अजय साहनी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि घटना को छह दिन बीत गए हैं। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने शोक सभा में खुली चेतावनी दी कि यदि दो दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
एसएसपी ने बच्चों को गोद लिया
शोक सभा में एसएसपी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। ग्राम प्रधान कालूराम अपने पोता एवं पोतियों की देखभाल करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि जिन मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया उन्हें मैं गोद लूंगा। यह सुनकर शोकसभा में लोगों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी विजय धामा दुनिया के किसी भी कोने में छिप जाए। उससे कड़ी सजा मिलेगी और जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी हुई हैं। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। वहीं, रामनगर एवं बली गुर्जर बहुल गांव हैं। दोनों गांवों को आपस में प्रेमभाव से रहना चाहिए।
विज्ञापन

विजय धामा के बहनोई को जेल भेजा
परीक्षितगढ़। पुलिस ने बुधवार को अनित के हत्या आरोपी विजय धामा के बहनोई को गिरफ्तार कर सीजेएम की अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया।
जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव मतदान के दौरान प्रत्याशी विजय धामा अपने ही एजेंट की हत्या के बाद फरार हो गया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने जनपद मुजफ्फरनगर के थाना छपार के गांव खंदड़िया में विजय धामा के बहनोई के घर पर दबिश दी थी। आरोपी विजय धामा के नहीं मिलने पर पुलिस उसके बहनोई रघुवंश पुत्र गुलशेर को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। वहीं, पुलिस ने रघुवंश को हत्या में शामिल होने पर उसे सीजेएम की अदालत में पेश किया। वहां से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष करतार सिंह ने बताया कि आरोपी विजय धामा का बहनोई अनित की हत्या में शामिल था। जिसको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें