मेरठ में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने सात करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया गया कि आरोपी मुरादाबाद का रहने वाला है। वह फर्जी फार्म के जरिए टैक्स की धोखाधड़ी कर रहा था।