फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: 20 जून तक रद्द रहेगी पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इन ट्रेनों के बदले रूट

Thu, 30 May 2019 12:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्वी मध्य रेलवे के दानापुर रेलवे स्टेशन पर 20 जून तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसके चलते रेलवे ने पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 20 जून तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेनों के रूट परिवर्तित कर दिए गए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


रेलवे यात्रियों की परेशानियां अभी कम नहीं हो पा रहीं हैं। ब्लॉक को लेकर पटरियों पर काम किया जा रहा है। अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि पूर्वी मध्य रेलवे में आरआरआई की कमीशनिंग के लिए दानापुर रेलवे स्टेशन पर 29 मई से 19 जून तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने से ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं, जबकि पाटलिपुत्रा-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 20 जून तक के लिए रद्द किया गया है। ट्रेन संख्या 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5, 9, 12, 16 और 19 जून तक रद्द रहेगी, जबकि ट्रेन संख्या 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6, 10, 13, 17 और 20 जून तक रद्द रहेगी। 

इन ट्रेनों के बदले रूट 
- ट्रेन नंबर 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस 8, 11, 14, 15 और 18 जून को प्रधान खूंटा, धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की जगह झाझा, पटना, दीनदयाल नगर से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

- ट्रेन संख्या 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 9, 10, 13, 16 और 17 जून को गया, धनबाद, प्रधान खूंटा से न होकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना व झाझा होकर जाएगी।
- ट्रेन नंबर 12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस 9, 12, 16 और 19 जून को प्रधान खूंटा, धनबाद, गया की जगह झाझा, पटना, दीन दयाल उपाध्याय से होकर निकलेगी।
- ट्रेन नंबर 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस 11, 14 और 18 जून को गया, धनबाद, प्रधान खूंटा की जगह दीन दयाल उपाध्याय, पटना व झाझा से होकर जाएगी।
विज्ञापन

- ट्रेन नंबर 12325 कोलकाता नांगलडेम एक्सप्रेस 13 जून को प्रधान खूंटा, धनबाद, गया की जगह झाझा, पटना, दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से होकर जाएगी।
- ट्रेन नंबर 12326 नांगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस 8 व 15 जून को गया, धनबाद, प्रधान खूंटा की जगह दीन दयाल उपाध्याय, पटना व झाझा से होकर जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें