फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, मारपीट

Wed, 30 Aug 2017 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हापुड़ रोड स्थित शुभकामना नर्सिंग होम में मंगलवार दोपहर मरीज की मौत पर बखेड़ा हो गया। परिजनों और अन्य लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर स्टाफ कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। हंगामे की सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलियान निवासी मोहम्मद नदीम की पत्नी नसरीन (40) को गुर्दे में पथरी होने के चलते मंगलवार सुबह हापुड़ रोड स्थित शुभकामना नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि दोपहर तक मरीज को भर्ती रखा उसके बाद कहा कि अल्ट्रासाउंड कर लो। परिजन महिला का अल्ट्रासाउंड कराने ले गये। उसके बाद वापस आकर महिला को भर्ती करा दिया। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और आसपास के लोग भी पहुंच गये और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर नर्स और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने शव को बाहर निकलवा दिया। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। बाद में परिजन शव को अपने साथ ले गये। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी है। वहीं नर्सिंग होम के मालिक डॉ. नासिर का कहना है कि उनके यहां महिला भर्ती नहीं थी। जब परिजन महिला को लेकर आये तो हालत गंभीर देखकर मना दिया था। परिजनों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर हंगामा किया। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें