बिजनौर में मुरादाबाद जेल से फरार इनामी बदमाश आदित्य व आदित्य को भगाने वाले उसके साथी विशाल की तलाश में शेरकोट थाने के गांव कोपा में बदमाश जितेंद्र टाटा के घर पर पुलिस ने सोमवार की रात दबिश दी। इस बीच परिजनों ने बदमाशों का शोर मचाकर पुलिस व एसओ पर पथराव किया। बदमाश के परिजनों के पथराव में दो सिपाही घायल हो गए। बदमाश जितेंद्र को भी गोली लगी।
पुलिस ने जितेंद्र टाटा समेत छह को नामजद करते हुए कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस हमला करने वालों की तलाश में जुटी। बदमाश जितेंद्र एक होमगार्ड का पुत्र है। जितेंद्र भाग्यश्री हॉस्पिटल गढ़ रोड मेरठ में भर्ती है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र को तीन गोली लगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/