फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट के लिए एक दिन में होंगे 50 एप्वाइंटमेंट   

Fri, 16 Feb 2018 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कैंट डाकघर में 23 फरवरी से पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दो-तीन दिन में मेरठ के नाम से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। 23 फरवरी से फिलहाल एक दिन में 50 आवेदकों के ही आवेदन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस के वरिष्ठ अधीक्षक बीएस रावत, सहायक अधीक्षक विभूति भूषण, दीपक चंद्रा की टीम बृहस्पतिवार को कैंट डाकघर पहुंची और प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रेंगर के साथ स्थानीय पासपोर्ट सेवा केंद्र की तैयारियों का जायजा लिया। बताया गया कि सोमवार तक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। विभाग की साइट पर मेरठ पासपोर्ट सेवा केंद्र के नाम से ऑप्शन शुरू हो गया है। दो-तीन दिन में मेरठ के नाम से आवेदन भरे जाएंगे।
प्रमाण पत्र देखकर करें आवेदन
पासपोर्ट आवेदन फार्म भरते वक्त बेहतर होगा कि अपने प्रमाण पत्रों में दर्ज जानकारियों के आधार पर ही अपना नाम, पिता का नाम, पता, जन्म तिथि आदि जानकारियां फार्म में दर्ज करें। कोई गलती न करें क्योंकि सत्यापन के दौरान आपके द्वारा फार्म में दी गई जानकारियों का प्रमाणपत्रों से मिलान किया जाएगा। 
विज्ञापन

ऑनलाइन जमा होगी फीस
पासपोर्ट के लिए 1500 रुपये शुल्क ऑनलाइन ही जमा होगा। फार्म भरने और शुल्क जमा होने के बाद आवेदक को एप्वाइंटमेंट की डेट मिलेगी। फार्म और जमा की गई रसीद लेकर ही दी गई डेट और समय पर पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचना होगा। 
 एप्वाइंटमेंट की डेट पर ये साथ लाएं 
- दिए गए समय पर सेवा केंद्र पहुंचे 
-ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट और जमा फीस की रसीद
-आवेदन में भरी गई जानकारियों की पुष्टि करने वाले प्रमाण पत्र।
-आईडी और शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र
सप्ताह में पांच दिन होगा काम
सेवा केंद्र का दफ्तर सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक खुलेगा। शनिवार और रविवार का अवकाश होगा। कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेगा। एक दिन में 50 आवेदकों के आवेदन पत्रों की जांच होगी। हालांकि गाजियाबाद में ये संख्या 1400 है। अधिकारियों का कहना है कि ये शुरूआत है। धीरे-धीरे ये संख्या बढ़ाई जाएगी।
सांसद से मिले अफसर
गाजियाबाद पासपोर्ट सेवा केंद्र के अधिकारियों की टीम ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मुलाकात की। बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 23 फरवरी से पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरूआत हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें