फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ शटल पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ से रेवाड़ी के बीच चलने वाली मेरठ शटल पैसेंजर ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। यह ट्रेन प्रतिदिन एक से दो घंटे लेट चलती है, खासकर रेवाड़ी से वापस मेरठ आते समय। इससे छात्र और कर्मचारी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को भी ट्रेन संख्या 54411 मेरठ सिटी स्टेशन पर 8:23 बजे की बजाय 9:30 बजे पहुंची। इस लेटलतीफी से नौकरीपेशा और कारोबारी अधिक परेशान हैं। यात्रियों ने कई बार रेल मंत्री को पत्र लिखकर सुधार की मांग की है। कंकरखेड़ा निवासी सतीश कुमार दिल्ली में नौकरी करते हैं और ट्रेन लेट होने से परेशान हैं। उन्होंने मेरठ कैंट से नई दिल्ली तक एक ईएमयू चलाने की मांग की है। ब्रह्मपुरी निवासी रामकुमार भी पिछले एक साल से ट्रेन की लेटलतीफी से परेशान हैं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेन को समय पर चलाने का आग्रह किया है।
मेरठ सिटी स्टेशन के अधीक्षक सुनील जैन ने बताया कि ट्रेन दिल्ली से रेवाड़ी आते समय लेट होती है। मेरठ से इसे निर्धारित समय पर ही दिल्ली के लिए रवाना करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने दूसरे स्टेशनों पर होने वाली लेटलतीफी के बारे में कुछ नहीं कहा। यात्रियों का कहना है कि रेवाड़ी जाने के बाद से यह ट्रेन समय पर नहीं लौटती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें