शामली। खाटू श्याम जाने वाली यूपी रोडवेज की बस का शामली में सवारियां इंतजार करती रही। खाटू श्याम जाने वाली निगम की बस में मोदीनगर से अधिक यात्रियों की बुकिंग हो गई। जिससे बस का रूट बदल दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एआरएम सहारनपुर योगेंद्र सिंह ने बताया कि सहारनपुर से खाटू श्याम जाने के लिए यूपी रोडवेज की बस सप्ताह में चार दिन रविवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार को शामली से होकर जाती है। मंगलवार को मोदीनगर में 15 से ज्यादा सवारियों की बुकिंग हो जाने के बाद सहारनपुर से शामली रूट बदलकर मुजफ्फरनगर- मेरठ मार्ग से खाटू श्याम के लिए यूपी रोडवेज बस का संचालन किया गया।