फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिला पंचायत अध्यक्ष को दी गाड़ी

Wed, 03 Jul 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत की राजनीति में चल रही उठापठक के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष को अपर मुख्य अधिकारी ने सरकारी गाड़ी सौंप दी है। इसके अलावा नई गाड़ी के लिए कोटेशन भेजी है। उधर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि अध्यक्ष के साथ बैठकर जल्द ही गिले शिकवे निपटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, बीते शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर अन्य नेताओं के साथ विकास भवन में डीएम रविंद्र सिंह से मिली और सुरक्षा गार्ड, गाड़ी और अन्य सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद जिला पंचायत की राजनीति पूरी तरह से गर्म हो गई। इस मामले को लेकर एमएलसी वीरेंद्र सिंह सीएम से मिले और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
सोमवार को एमएलसी वीरेंद्र सिंह के जसाला फार्म हाऊस में जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष से मिलकर जल्द ही सभी गिले शिकवे दूर करने की बात कहीं गई। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर ने बताया कि अभी जिला पंचायत अध्यक्ष को उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी उपलब्ध करा दी है। लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी सरकारी गाड़ी का एग्रीमेंट खत्म हो गया था, जिसके कारण उन्हें गाड़ी नही दी जा सकी थी। नई गाड़ी के लिए भी कोटेशन फाइल बनाकर भेज दी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का कहना है कि मामले को लेकर जल्द ही जिला पंचायत अध्यक्ष से बात की जाएगी। परिवार की बात है, जल्द मामला निपट जाएगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी चुटकी ले रहे लोग
सोनू ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कहा कि मनीष चौहान, सबसे अधिक मजबूत हैं। दूसरी ओर अशोक ने कहा कि प्रदीप चौधरी मजबूत है, बाकी यहां भी लालच दे दिया जाए तो बात अलग है। एक अन्य ने कहा कि जो मजबूत उसकी तरफ रहेगा ऊंट, खूंटा मजबूत है वो उसका मालिक बन जाएगा। इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर कई भाजपा और अन्य नेताओं ने चुटकी लेते हुए कमेंट किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें