फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लखनऊ-मेरठ वंदेभारत ट्रेन के खाने में कीड़े देखकर भड़का यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के खाने की थाली में कीड़े देखते ही यात्री भड़क उठे। रेलवे के अधिकारियों से 9151067750 पर शिकायत की तो कोई समाधान नहीं हुआ। यात्री ने खाने की थाली को जैसे ही सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया तो जनता ने इसको हाथों हाथ ले लिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के अनुसार यात्री विक्रांत एडवोकट की पोस्ट में स्पष्ट हो रहा है कि वह एक नवंबर को लखनऊ से दोपहर 1:50 बजे वंदे भारत ट्रेन 22489 मेरठ के लिए रवाना हुए। इनका पीएनआर नंबर 2606622388 और ट्रेन में सीट सी 1/9 विंडो साइड बतायी जा रही है। इनका आरोप है कि ट्रेन में खाने की थाली में कीड़े थे। उन्होंने खाना देने आए कर्मचारी को कीड़े दिखाए तो कर्मचारी ने चुप्पी साध ली। मजबूर होकर मोबाइल पर भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इन्होंने यह शिकायत पीएमओ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ई-कैटरिंग आईआरसीटीसी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी टैग किया है। बता दें कि अब से पहले भी वंदे भारत में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो चुके हैं। रेलवे का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें