दौराला। सिवाया स्थित कन्हा ग्रीन सिटी निवासी राजीव तेवतिया ने शनिवार को दिल्ली स्थित लोकदल के पार्टी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ पांच अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और महासचिव त्रिलोक त्यागी की मौजूदगी में सभी को पार्टी में शामिल कराया गया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजीव तेवतिया के अलावा धर्मेंद्र तालियान, बिजेंद्र, आसिफ खान, संदीप सिरोही, ओमदत्त त्यागी शामिल रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से क्षेत्र में संगठन का विस्तार होगा और पार्टी की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।