माछरा। किठौर थाना क्षेत्र के शोल्दा गांव में एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़ित कपिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनके भाई टीकू घर के बाहर खड़े थे। गांव के ललित उर्फ रजत, राजकुमार और एक अन्य व्यक्ति ने उनसे विवाद किया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर टीकू और कपिल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी अभद्रता की गई। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-