- सीए इंस्टीट्यूट में हुआ नेशनल टैलेंस सर्च का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मंगलपांडेय नगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ सीआईआरसी ऑफ इंडिया (सिकासा टीम) की ओर से नेशनल टैलेंट सर्च 2.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना रहा। इस दौरान शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम गौरव और द्वितीय अम्मान रहे। नाटक, संगीत सहित अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभागियों ने पुरस्कार जीते।
रीजनल काउंसिल सदस्य सीए राजीव गुप्ता, मेरठ ब्रांच अध्यक्ष सीए अजय गुप्ता, जज सीए आशीष अग्रवाल और सीए सौरभ गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन किया। सीए ज्ञाति गुप्ता ने अतिथियों का पौधे देकर स्वागत किया। शतरंज प्रतियोगिता में अम्मान, मयंक, गौरव, अभय, मयंक, हर्ष, खुशी, रुद्राक्ष, समर, ऋषभ, मुकुल ने भाग लिया। इसमें प्रथम गौरव और द्वितीय अम्मान रहे। नाटक प्रस्तुति में टीम-ए से संजय सिंघल, कीर्ति चौधरी, जेसिका अरोड़ा, लक्ष्मीकांत, अंशिका मित्तल विजेता रहीं।
स्केचिंग प्रतियोगिता में प्रथम विधि जैन और द्वितीय आरुषि सक्सेना रहीं। इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में मनु वर्मा ने सुंदर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सह अध्यक्ष सीए नितिन मलिक, सचिव सीए शशांक गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए विशु शर्मा, सिकासा अध्यक्ष सीए ज्ञाति गुप्ता रहीं।