फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दरोगा की पिस्टल छीनी, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
जिलानी गार्डन में हुई बदमाश नाजिम से पुलिस की हुई मुठभेड़ के बाद बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल ला
विज्ञापन
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिजनों पर की थी फायरिंग
विज्ञापन

महिलाओं सेे कुंडल लूटने का भी है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लूट और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिजनों पर फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे आरोपी बदमाश नाजिम उर्फ लेफ्टी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश नाजिम उर्फ लेफ्टी अली बाग निवासी है। उसने डेढ़ महीने पहले अपने साथियों के साथ हैरिटेज बैंक्वेट हाल में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के परिजनों पर फायरिंग की थी। इसके अलावा उसने महिलाओं से कुंडल भी लूटे थे। लोहियानगर पुलिस ने बुधवार देर रात उसे गिरफ्तार किया। जब पुलिस उससे सामान बरामद करने के लिए लेकर जा रहा थी तो तभी उसने दरोगा की पिस्टल छीन कर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। फायरिंग की घटना में पुलिस दो आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन




25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
मेरठ। परतापुर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात को 25 हजार के इनामी विष्णु उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन साल से हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रात 11.55 बजे पिंक बूथ के पास तिराहा पर चेकिंग के दौरान इनामी विष्णु को गिरफ्तार किया। वह जनपद बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के गांव भेड़ापुर का निवासी है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर, गुंडाएक्ट समेत विभिन्न थानों पर दस से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें