फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरजी कॉलेज में किया पौधरोपण

विज्ञापन
आरजी पीजी कॉलेज के छात्रावास परिसर में पौधरोपण करती शिक्षिकाएं व छात्राएं।
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के वसुधा इको क्लब के तत्वावधान में संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने बेटियों और पौधों को साक्षात प्रकृति का स्वरूप बताया। पौधरोपण कर सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को इनके सतत विकास एवं संरक्षण का संकल्प कराया। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. कल्पना चौधरी और प्रो. रजनी रहीं। जंतु विज्ञान की प्रो. कल्पना चौधरी ने एमएससी जंतु विज्ञान की आठ बेटियों के नाम पर आम और जामुन के पेड़ लगाए। छात्राओं व शिक्षिकाओं ने हॉस्टल प्रांगण में श्रमदान कर पौधरोपण में सहभागिता की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें