फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा में संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी होंगे शामिल

विज्ञापन
आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा को लेकर प्रेसवार्ता करते हुए मंदिरपाल ​सिंह फोटो संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानी खुर्द। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 12 नवंबर को सिवालखास विधान सभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने दी।
जानी ब्लॉक प्रांगण में संबोधित करते हुए मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि भाजपा देश के महापुरुषों और शहीदों का सम्मान करती आई है। उनके संयोजन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के सह संयोजक राहुल ढडरा होंगे। यात्रा में तिरंगे झंडे के साथ विधानसभा के सभी मंडलों से 50-50 लोग, छात्र, शिक्षक, समाजसेवी, व्यापारी, किसान व मजदूर भाग लेंगे। यात्रा भोला झाल कृषि सहकारी समिति से सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी और सिसौला खुर्द, सिसौला बुजुर्ग, भूपगढ़ी गांवों से होते हुए जानी ब्लॉक में स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के समापन पर ब्लाक प्रांगण में जनसभा आयोजित होगी। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के औद्योगिक एवं संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी होंगे। इस दौरान राहुल ढडरा, कपिल शर्मा, प्रदीप गेझा, मनोज चौधरी, ब्रजवीर सैनी, बोबी शर्मा, मोहन गुर्जर, प्रदीप त्यागी, विनय शर्मा, मनोज फौजी, अनुज सिसौला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें