फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता से छोटी पार्किंग.. सड़क पर चढ़त का चलन... हादसे बेहिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा में हाईवे पर रविवार रात चढ़त में कार घुसने से तीन बरातियों की मौत के बाद सड़क सुरक्षा पर फिर से सवाल उठ गए हैं। विवाह मंडपों में पार्किंग के नाम खानापूर्ति हो रही है। वाहनों की क्षमता के अनुसार पार्किंग न होने के बावजूद शादी विवाह के लिए मंडपों की बुकिंग हो रही है। सड़क और हाईवे पर चढ़त होने का चलन रुकने के बजाय और बढ़ गया है। हाईवे पर ब्लैक स्पॉट और अवैध कटों पर भी किसी का ध्यान नहीं है। पुलिस-प्रशासन और एनएचएआई भी नियमों का सख्ती से पालन कराने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मोदीपुरम से लेकर परतापुर बाईपास तक हाईवे पर 50 से अधिक विवाह मंडप हैं। लेकिन नियमों पर किसी का ध्यान नहीं है। ज्यादातर मंडपों में वाहन पार्किंग के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। यदि किसी मंडप में विवाह समारोह में 500 लोग पहुंचते हैं तो इनमें से अधिकांश लोगों के वाहन पार्किंग की क्षमता कम होने से मंडप के बाहर सड़क पर खड़े होते हैं। वहीं, बरात की चढ़त सड़क का अधिकांश हिस्सा घेर लेती है। सड़क पर ही बराती नाचते हैं। आतिशबाजी होती है। ऐसे में जहां सड़क/हाईवे संकरी हो जाने से भीषण जाम लगता है। इस दौरान सड़क/हाईवे पर हादसों का डर बना रहता है। इसी तरह का हादसा रविवार रात हाईवे पर सरधना फ्लाईओवर के पास हुआ। मंडप से कुछ ही दूर बरात थी। इस दौरान हाईवे पर दो कारों में हुई टक्कर के बाद एक कार बेकाबू होकर चढ़त में जा घुसी। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन बरातियों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा बराती घायल हो गए। एनएच-58 के अलावा दिल्ली रोड, मवाना रोड, गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर सड़क पर ही बरात की चढ़त होती है।
मवाना रोड का हाल
मवाना रोड पर गंगानगर व इंचौली थानाक्षेत्र में एनएच-119 पर 20 से ज्यादा मंडप संचालित हैं। एसपी ट्रैफिक के अनुसार श्रीरामफार्म हाउस, परिणय उपवन, सनशाइन रॉयल रिसोर्ट, संतोष फार्म हाउस व पैराडाइज रिसोर्ट समेत आठ से ज्यादा मंडपों के सामने सड़क पर ही वाहन पार्क किए जाते हैं। इंचौली थानाक्षेत्र में रोजैट फार्म्स, रॉयल रिसोर्ट, प्रिंसिपल रिसोर्ट मुख्य हैं। पार्किंग नहीं होने से यहां जाम लगता है। वहीं, एनएच-119 पर कुछ माह बाद चौड़ीकरण कार्य शुरू होगा। प्रशासन द्वारा मंडप संचालकों को नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन मंडप मालिक चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में ये हुए हादसे
दुर्घटना मौत गंभीर मामूली
नवंबर -18 15 1 3 17
दिसंबर -18 22 4 2 16
जनवरी -19 9 2 3 15
फरवरी -19 17 2 4 10
मार्च -19 21 0 2 27
अप्रैल 19 18 2 3 21
मई - 19 15 2 3 16
जून -19 22 1 3 21
जुलाई-19 24 2 6 27
अगस्त-19 18 1 4 22
सितंबर 19 12 1 3 13
अक्तूबर-19 18 2 4 11
नवंबर-19 2 3 16 10
आंकडे: नवंबर 2018 से 10 नवंबर 2019 तक हैं।
ब्लैक स्पॉट व अवैध कट बन रहे जानलेवा:
कंकरखेड़ा खिर्वा चौराहा
सिवाया गांव के सामने
सिवाया गांव भराला के सामने
नावला की कोठी मंसूरपुर
बेगराजपुर हाईवे के सामने
पंचेंडा से पहले मुजफ्फरनगर
रामपुर तिराहा के पास मुजफ्फरनगर
बाईपास भैंसी गांव के सामने नया होटल के पास
छपार हाईवे पर नहर के पास
मुजफ्फरनगर में एंट्री से पहले खोला गया कट
मंसूरपुर में देवराना होटल के सामने अवैध कट खोला गया
परतापुर तिराहा, सरधना फ्लाईओवर के नीचे, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, मोदीपुरम फ्लाईओवर, दौराला फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड कट भी जानलेवा बनते जा रहे हैं।
ये भी है हादसों के कारण
ओवर स्पीड से हाईवे पर ट्रैफिक का चलना
हाईवे पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना
ट्रिपल राईडिंग
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना या पीछे बैठना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें