फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के साथ होगी अभिभावकों की काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब अभिभावकों के साथ माता, पिता की भी काउंसिलिंग होगी। परीक्षा के दिनों में अभिभावक छात्रों का हर कदम पर साथ निभाएं, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में जल्द ही पैरेंट्स टीचर्स काउंसिलिंग की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

शहर के सीबीएसई व आईसीएसई स्कूलों में जल्द ही अध्यापक और अभिभावक काउंसिलिंग के सेशन शुरू होंगे। इसके तहत शिक्षक व मनोवैज्ञानिक छात्रों के साथ अभिभावकों को जागरूक करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों से कैसा व्यवहार करें, उनके दोस्त कैसे बनें इसकी जानकारी दी जाएगी। शहर में दीवान पब्लिक स्कूल कैंट, शांति निकेतन विद्यापीठ, एमपीएस समूह, गार्गी गर्ल्स व सीजेडीएवी व द अध्ययन स्कूल में काउंसिलिंग सेशन को शुरू किया जाएगा।
मनोवैज्ञानिक करेंगे जागरूक
स्कूलों में होने वाले इन काउंसिलिंग सेशन में मनोवैज्ञानिक व शिक्षक अभिभावकों को जागरूक करेंगे। उन्हें बताएंगे कि परीक्षाओं के दौरान बच्चे की डाइट, दिनचर्या कैसी हो। घर में सकारात्मकता का माहौल रखें, बच्चे के साथ मित्रवत व्यवहार करें। यह सब सीबीएसई की परीक्षा गाइडलाइन में भी शामिल है।
विज्ञापन

अगले माह से बुलाया जाएगा
अगले माह से हम विद्यालय में छात्रों के साथ अभिभावकों को भी काउंसिलिंग के लिए बुलाएंगे। सामाजिक दूरी व कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए अभिभावकों को बुलाया जाएगा। उसी के अनुसार उनको जागरूक किया जाएगा। - एके दुबे, प्रिंसिपल, दीवान पब्लिक स्कूल कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें