फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम टीम ने विरोध के बीच हटाए 200 अवैध होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम टीम ने विरोध के बीच हटाए 200 अवैध होर्डिंग
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम ने शनिवार को दिल्ली रोड से व्यापारियों के विरोध के बीच छोटे-बड़े लगभग 200 होर्डिंग हटाए। इसके साथ ही दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की भी चेतावनी दी। रविवार को फुटबॉल चौक से लेकर बेेगमपुल तक के अवैध होर्डिंग हटाए जाएंगे।
नगर आयुक्त ने शहर में अवैध होर्डिंगों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद विज्ञापन विभाग के साथ प्रतर्वन दल अभियान चला रहा है। शनिवार को टीम ने दिल्ली रोड पर फुटबॉल चौक से लेकर अमर उजाला सेतु तक के होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया। सुबह करीब 9 बजे टीम जैसे ही टीम पहुंची तो दुकानदारों ने स्वयं ही होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए। फुटबॉल चौक से अभियान आगे बढ़ा तो सूचना पर पहुंचे पश्चिमी यूपी संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष आशु शर्मा ने दुुकानदारों के होर्डिंग उतारने पर एतराज जताया। इस पर उनकी सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय से हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन टीम ने काम बंद नहीं किया। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने बताया कि चलाए गए अभियान के तहत 35 बड़े और 150 छोटे होर्डिंगों के अलावा 30 स्ट्रक्चरों को हटाया गया। इसके साथ ही केएमसी अस्पताल की 8400 रुपये की रसीद काटी गई। वहीं एचडीएफसी के निकट जैन इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप संचालक ने 14 लाख के बकाए टैक्स में से एक लाख रुपये का टैक्स जमा किया और शेष टैक्स सोमवार को जमा करने का आश्वासन दिया। टीम में प्रवर्तन दल अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान, विज्ञापन प्रभारी नरसिंह राणा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक, प्रवीण कुमार, जसवंत तोमर, राजस्व निरीक्षक विवेक, हवलदार मुनेंद्र कुमार, रुपेश, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं होगा व्यापारियों का उत्पीड़न
मेरठ। दिल्ली रोड पर नगर निगम अधिकारियों द्वारा अवैध होर्डिंग हटाने का पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने विरोध किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. आशु शर्मा के साथ अन्य संगठन पदाधिकारियों और व्यापारियों ने विरोध किया। इस दौरान आशु शर्मा ने कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नगर अयुक्त से फोन पर वार्ता की गई। इस दौरान दिल्ली रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कपूर, शुभम कक्कड़, अभि जैन, संजय शर्मा, अमित कंसल, पीयूष वशिष्ठ, विनय गुप्ता, रवि खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें