फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को सरकारी योजनाओं जानकारी दी

विज्ञापन
रोहटा। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को बीआरसी रोहटा में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को बीआरसी रोहटा में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए एक दिवसीय परामर्श एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें उचित चिकित्सीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं मिलने के साथ-साथ उनके अभिभावकों का जागरूक होना भी बेहद आवश्यक है। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने प्रमुख जानकारियां साझा करते हुए बताया कि सरकारी योजनाएं और उनके लाभ बताए। कमलेश कुमार ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सहायक उपकरणों, छात्रवृत्ति, परिवहन भत्ते और होम बेस्ड एजुकेशन (घर पर शिक्षा) की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समावेशी शिक्षा में विशेष शिक्षिका अंजू सैनी ने परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और समावेशी शिक्षा की अवधारणा पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में विकास खंड रोहटा के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अभिभावकों ने इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए इस प्रकार की कार्यशालाओं का नियमित रूप से आयोजन करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें