फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर 17 में पारस और पारिषी जैन बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता में कई स्कूली विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

अनप्रेडिक्टेबल चेस नाइट चेस एकेडमी की ओर से हुआ आयोजन
बालेराम स्कूल प्रथम और मुजफ्फरनगर एकेडमी दूसरे स्थान पर रही
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अनप्रेडिक्टेबल चेस नाइट चेस एकेडमी की ओर से रविवार को गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के कई स्कूलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 17 वर्ग में ओपन में पारस अग्रवाल तो महिला वर्ग में पारिषी जैन ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बालेराम स्कूल, दूसरे पर मुजफ्फरनगर एकेडमी और तीसरे स्थान पर एमपीजीएस स्कूल रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व भारतीय टीम के गेंदबाज प्रवीण कुमार ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 11 ओपन वर्ग में अरहम जैन प्रथम, विवान अग्रवाल दूसरे, अतिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 11 बालिका वर्ग में अंकिता गोयल ने पहला, सेजल तायल ने दूसरा और अदिरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 9 में इहित ने पहला, आरुष बंसल ने दूसरा, अमोघ अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 ओपन में अभ्रानिल ने पहला, अरमान ने दूसरा, शौर्य चहल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 महिला वर्ग में आराध्या शर्मा ने पहला, मनीषा ठाकुर ने दूसरा, आरोही ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 17 ओपन में पारस अग्रवाल प्रथम और स्पर्श दूसरे नंबर पर रहे। नमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 महिला वर्ग में पारिषी जैन ने पहला, भव्या गोयल ने दूसरा, कुमकुम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी मोहम्मद अर्सेन व देवांश को चुना गया। महिला वर्ग में प्रगति और समायरा सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी रहे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जीटीबी के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित, एकेडमी की संचालक आरत्रिका सिंह समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें