फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। कूकड़ा मंडी में बनाए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 70 से अधिक पुलिसकर्मी व अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। सीसीटीवी से भी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन


मतदान के बाद पुलिस सुरक्षा में पोलिंग पार्टियों ने सभी ईवीएम नई मंडी कोेतवाली के कूकड़ा नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दी थी। स्ट्रांग रूम पर अधिकारियों ने पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। बताया गया कि वहां पर अर्द्धसैनिक बलों के दो दर्जन से अधिक जवानों के अलावा पचास पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई हैं। एक सीओ व मजिस्ट्रेट को भी देखभाल के लिए तैनात किया गया है। वहां सीसीटीवी लगाकर निगरानी कराई जा रही है। स्ट्रांग रूम के दो सौ मीटर के दायरे में किसी भी सामान्य व्यक्ति के आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उपचुनाव के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने बताया कि ईवीएम स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाई गई है। सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ ही जिला पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें