फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैराडाइज ने पांच विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बड्ढा चैंपियन और पैराडाइज इंग्लैंड के बीच मैच हुआ। इसमें पैराडाइज की टीम ने पांच विकेट से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

बड्ढा चैंपियन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। इसमें सबसे अधिक आमिर ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में पैराडाइज की ओर विलास ने चार, मनीष ने दो, वीके ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैराडाइज की टीम ने 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें अभिषेक ने 32, मनीष ने 16 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गोहर ने तीन विकेट लिए। इस मौके पर मुकेश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, सतीश शर्मा, संजीव शर्मा, हनी काजला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें