फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा एशियन गेम्स : आयुष आज, प्रीति और अनुभव कल पदक के लिए मैदान में उतरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- जापान में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पैरा एशियन गेम्स में मेरठ के पैरा एथलीट के इवेंट मंंगलवार से शुरू हो जाएंगे। सुबह सुबह नौ बजे से आयुष भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, बुधवार को प्रीति पाल और अनुभव चौधरी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इन सभी खिलाड़ियों से मेरठवासियों को पदक की उम्मीद है। यहां जिला पैरा खेल संघ की ओर से भी खिलाड़ियों के पदक की प्रार्थना की गई है।
मेरठ से तीन पैरा खिलाड़ी आयुष वर्मा, प्रीति पाल और अनुभव चौधरी पैरा एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। प्रीति पाल टी-35 श्रेणी में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। आयुष वर्मा एफ 53 श्रेणी में शॉटपुट और भाला फेंक में प्रतिभाग करेंगे। वहीं, अनुभव टी-36 श्रेणी में 100 और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों को जिला पैरा खेल संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने भी शुभकामनाएं दीं और सभी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद की है।
विज्ञापन

आयुष की आज होगी परीक्षा
मेरठ के सदर सदर बाजार निवासी आयुष वर्मा एफ 53 श्रेणी के पैरा एथलीट हैं और भाला फेंक, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी हैं। इस प्रतियोगिता में वह आज से हिस्सा लेंगे। आज मंगलवार सुबह नौ बजे वह भाला फेंक इवेंट में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कल बुधवार को वह सुबह 9 बजे ही गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रीति और अनुभव भी पदक के लिए दौड़ेंगे
अनुभव यहां मेरठ के छुर गांव के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से टी-36 श्रेणी में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में तैयारी करते आ रहे हैं। वह इस प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में कल बुधवार को भारतीय समय के अनुसार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर प्रतिभाग करेंगे। उनसे यहां सभी ने पदक की उम्मीद की है। वहीं, मेरठ के गंगानगर की रहने वाली पैरा एथलीट प्रीति पाल प्रतियोगिता में कल बुधवार को 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद 22 को वह 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी। प्रीति ने वर्ष 2024 के पैरा ओलंपिक खेलों में देश के लिए दोनों इवेंट में कांस्य पदक जीते थे। इसके लिए उन्हें प्रदेश और केंद्र सरकार भी सम्मानित कर चुकी हैं। उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। उनसे यहां सभी को पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें