फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी :खनन जोन में हेलीकॉप्टर मंडराने पर मची खलबली, वाहनों को लेकर रफूचक्कर हुए माफिया

Wed, 07 Oct 2020 10:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

- अवैध खनन करने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट 
विज्ञापन
halicopter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र में खनन जोन के ऊपर एक हेलीकॉप्टर के मंडराने पर यमुना नदी में अवैध खनन कर रहे हरियाणा के माफिया में खलबली मच गई और वाहनों को लेकर भागने लगे। वहीं, अवैध खनन को लेकर एसडीएम ने वीडियो रिकार्डिंग कराई है तथा कुछ माफिया के नाम भी मालूम चले हैं, जिनके खिलाफ जल्दी ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 10 बजे जोधेबांस के ग्रामीणों ने यमुना नदी में खनन क्षेत्र के ऊपर एक हेलीकॉप्टर को उड़ान भरते देखा। यह हेलीकॉप्टर बरथा जोन तक उड़ान भरने के बाद चला गया। इस दौरान यमुना नदी में अवैध खनन कर रहे हरियाणा के लोगों में खलबली मच गई।

पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे इस हेलीकॉप्टर ने दूसरी बार खनन जोन में उड़ान भरी और तीसरी बार डेढ़ बजे यह हेलीकॉप्टर फिर से खनन जोन के ऊपर उड़ान भरता नजर आया। इस बार जोधेबांस के ग्रामीणों ने मोबाइल से हेलीकॉप्टर की वीडियो भी बनाई। 
विज्ञापन


बेहट एसडीएम दीप्ति देव ने बताया कि हेलीकॉप्टर कहां से आया, क्यों आया और किसका था, उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन यमुना नदी से हरियाणा के माफिया द्वारा अवैध खनन किए जाने की सूचना मिली थी। इसकी उन्होंने वीडियोग्राफी कराई है। अवैध खनन में प्रयोग की जा रही मशीनों और वाहनों के रजिट्रेशन नंबर और माफियाओं के नाम मिल गए हैं। जल्दी ही इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें