फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: नाले के पास मिली युवती की सिर कटी लाश, देखने वालों की जुटी भीड़, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Fri, 12 Aug 2022 02:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा में नाले के पास से 25 वर्षीय युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं घटना के बाद सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 28 के बाहर नाले के पास युवती का शव पड़ा मिला। पुलिस मान रही है कि हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई है, जिसके बाद शव को लक्खीपुरा में फेंका गया है। युवती ब्लैक रंग की सलवार और काले छींटे रंग का सूट पहने हुए थी। वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को युवती का शव मिलने की सूचना दी। 
 
यह भी पढ़ें: मेरठ तेल प्रकरण : पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, 10 आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंचे सीओ ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली गई है। लेकिन युवती का सिर नहीं मिला है। सीओ ने सभी थानों में वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश कर लापता होने वाली युवतियों की सूचना मांगी है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि बिना सिर के शव को फेंका गया है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस की टीम जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें