फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की आहट से दहशत, रडार क्षेत्र में वन विभाग की टीमें अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित पोहल्ली गांव के सामने सैन्य रडार क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका के चलते वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने क्षेत्र में तीन शिफ्टों में टीमें तैनात कर दी हैं, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे भी लगाए गए हैं। हालांकि, अभी तक तेंदुए की कोई स्पष्ट लोकेशन या गतिविधि की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा यह कार्रवाई हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के बाद शुरू की गई, जिसमें तेंदुए जैसी आकृति देखी गई थी। यह वीडियो दबथुवा और पोहल्ली गांव के बीच रडार क्षेत्र के आसपास का बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया है कि उन्होंने एक नहीं, बल्कि एक मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों को भी देखा है। इस वजह से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। खेतों में काम करने वाले किसान अब समूह में निकल रहे हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से परहेज कर रहे हैं। रात्रि के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
वन विभाग के कार्यवाहक रेंजर सौरभ अवस्थी का कहना है कि तेंदुए की आशंका को देखते हुए विभाग की टीमें तीन पालियों में क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं। दो बड़े पिंजरे लगाए गए हैं, जिनमें चारे के रूप में बकरियों को रखा गया है। अब तक कैमरे या टीम को तेंदुए की मौजूदगी का सुराग नहीं मिला है, लेकिन खतरे को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। सेना के जवानों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन



तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीणों की सूचना और वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है। टीम मौके पर है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

-सौरभ अवस्थी, कार्यवाहक रेंजर, वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें