मेरठ। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन एक से 8 अगस्त तक वाराणसी में होगा। इसे लेकर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय ट्रायल होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल 27 जुलाई दोपहर 3 बजे से तोपखाना मैदान में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल 29 जुलाई को सुबह 11 बजे से तोपखाना फुटबाल मैदान में होंगे। प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।