फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेंदुए जैसे जीव की सूचना से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
-कई घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग, वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव अरनावली और आजमपुर के जंगल में बुधवार सुबह तेंदुए जैसे जीव दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों ने जंगल की ओर जंगली जीव दिखाई देने की बात कही। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंच गए और कई घंटे तक जीव की तलाश करते रहे। हालांकि काफी खोजबीन के बाद भी जीव का कोई सुराग नहीं लग सका।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह खेतों में काम करने के दौरान कुछ लोगों की नजर जंगल की ओर गई। वहां तेंदुए जैसे जीव के दिखाई देने की चर्चा होने लगी। इसके बाद आसपास के गांवों में भी सूचना पहुंच गई। ग्रामीण समूह बनाकर जंगल में पहुंचे और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई जंगली जीव दिखाई नहीं दिया। वन दरोगा सुक्रमपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को जंगल में तेंदुआ दिखाई देने संबंधी कोई सूचना विभाग को नहीं मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी क्षेत्र के जंगल में तेंदुए जैसे जीव के पंजों के निशान मिलने की सूचना सामने आई थी। इन पंजों के निशान को जांच के लिए लैब भेजा गया था। इसके अलावा वन विभाग की ओर से ड्रोन के माध्यम से भी जंगल में निगरानी और तलाश कराई गई थी, लेकिन कोई जंगली जीव नहीं मिला।
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल और खेतों में जाते समय सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही किसी जंगली जीव के दिखाई देने पर उसके पास जाने या भीड़ लगाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें