मेरठ। सहारनपुर में चल रहे अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को मेरठ की पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और एसबीबीए टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
एसबीबीए एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन की पारी खेली। टीम की ओर से हर्षित ने 21, अरनव ने 16 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में लवीश ने 4, आर्यन, आयुष ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए और 4 विकेट से जीत प्राप्त कर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। टीम की ओर से गर्व पुंडीर ने 73, उमंग यादव ने 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में हारिश ने 2, उपेंद्र और अरनव ने एक-एक विकेट लिया। गर्व को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कोच उमेश कुमार ने विजेता टीम को सम्मानित किया।