संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में आयोजित ऐतिहासिक श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिवस परम पूज्य आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य घटयात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुईं। शोभायात्रा में सौधर्म इंद्र-इंद्राणी तथा भगवान के माता-पिता का स्वरूप धारण किए पात्र ऐरावत हाथी पर विराजमान रहे। भगवान को गोद में लेकर निकाली गई यह झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महायज्ञ नायक, कुबेर इंद्र व अन्य इंद्र बग्गियों में सवार होकर चल रहे थे।
दो अलग-अलग रथों पर भगवान की प्रतिमा विराजमान रही। प्रथम रथ पर भगवान को लेकर चलने का सौभाग्य अनंतवीर जैन परिवार को प्राप्त हुआ। दूसरे रथ पर प्रदीप जैन, पंकज जैन ने भगवान को विराजमान कराया। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुनों के बीच शोभायात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर चौबीसी मंदिर से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान में सजी अयोध्या नगरी तक पहुंची। अयोध्या नगरी में आचार्य के सानिध्य में रजनीश जैन, जयचंदा द्वारा मंगल ध्वजारोहण किया गया।
पंडित अरविंद शास्त्री के निर्देशन में वैदिक विधिविधान से मंडप उद्घाटन माणिक चंद जैन एवं मंजुलता जैन और मंच उद्घाटन मनोज जैन ने किया। मंडप शुद्धि, वेदी शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा एवं जाप्य स्थापना की विधियां संपन्न कराई गईं। पंचकल्याणक महोत्सव में विभिन्न धार्मिक पात्रों का सौभाग्य राहुल जैन, संजीव जैन, अनिल जैन, कुणाल जैन, मनोज जैन, ललित जैन, अभिषेक जैन, लोकेश जैन, वरुण जैन, संचित जैन और अतुल जैन सहित अन्य श्रद्धालुओं को मिला। इस दौरान सागर जैन, आलोक जैन, अजय जैन, अविनाश जैन, अरिहंत जैन, संयम जैन, राजीव जैन, शानू जैन, विनोद जैन, अनमोल जैन ने सहयोग किया।
पंच कल्याणक महोत्सव के शुभारंभ की यात्रा में शामिल श्रद्धालु। आयोजक