खरखौदा। पंचायती चुनाव के लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। पर गांवों में संभावित प्रत्याशी तैयारियों में लगे हुए हैं। उधर सोशल मीडिया पर चुनाव को लेकर फर्जी कार्यक्रम वायरल हो रहा है।
पंचायती चुनाव इसी साल नवंबर अंत तक हो सकते हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी नहीं की है। पर सोशल मीडिया पर चुनाव में नामांकन, मतदान व मतगणना सहित सभी कार्यक्रम वायरल हो रहा है। वहीं, संभावति प्रत्याशी भी तैयारी में लग गए हैं। खरखौदा ब्लाक में 30 ग्राम पंचायत हैं। कुछ को छोड़कर ज्यादातर पंचायतों में प्रधानों ने ना तो सफाई व्यवस्था देखी, ना नाली-रास्ते। लोग शिकायत करके थक गए पर न तो प्रधान ने सुनी ना अधिकारियों ने कोई कार्रवाई की। अब मोहल्लों में जाकर वोटरों को रिझाने में लग गए हैं। अब चुनाव आने को है तो ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी जा रहीं है। जो कार्य चार सालों में नहीं कराए। अब आने वाले कुछ महिलाओं में उन विकास कार्यों के कराने की बात कही जा रही है। जहां गंदगी है वहां प्रधान अपने निजी खर्चे पर सफाई करा रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था की गई है। जो घर-घर जाकर कूड़ा उठा रही है। पर ग्रामीणों का कहा है कि जहां पहले समस्याएं सुनी नहीं जा रहीं थी। अब ग्राम प्रधान घर-घर पहुंचकर समस्याएं पूछ रहे हैं। वहीं, एडीओ पंचायत खरखौदा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर अभी चुनाव आयोग से कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर जो कार्यक्रम चल रहा है उस मामले में काई सूचना नहीं है।