फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से उठी चिंगारी से जल गई लाखों कीमत की गन्ने की फसल

विज्ञापन
एचटी लाइन निकली चिंगारी से जली ईंख की फसल। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
लावड़(मेरठ)। मीठेपुर गांव में रविवार को एचटी लाइन की चिंगारी से एक किसान की 12 बीघा ईख की फसल जल गई। मीठेपुर गांव निवासी किरण सिंह ने बताया उसके खेतों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन में फाल्ट हो गया। जिस कारण तारों से निकली चिंगारी से ईख की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग में लगभग 12 बीघा फसल जल गई। पीड़ित ने अन्य किसानों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया। किसान के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें