फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: यूपी बोर्ड परीक्षा पर दिखेगा आरक्षण में देरी का असर, तारीखों में बदलाव संभव

Fri, 26 Mar 2021 12:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाएं- file photo
विज्ञापन
24 अप्रैल से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। अब पंचायत चुनाव के आरक्षण में बदलाव हो रहा है। ऐसे में चुनावों में देरी होने के संकेत हैं। इससे बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव होना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में भी पोलिंग बूथ स्कूलों में बनाए जाते हैं। साथ ही शिक्षकों की ड्यूटी भी लगती है। ऐसे में पंचायत चुनाव और बोर्ड परीक्षाएं एक साथ संभव होना मुश्किल है। यही कारण है कि पंचायत चुनाव की तारीखें बदलने पर बोर्ड परीक्षा की तारीखें भी बदलेंगी, यह तय है।

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी का कहना है कि अभी बोर्ड परीक्षा की तारीखें 24 अप्रैल से 12 मई ही हैं। इस संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। शासन से जो निर्देश आएंगे उनका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज बनाया केंद्र
मेरठ जिले में संस्कृत विद्यालय दो हैं। इनकी परीक्षा के लिए दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें 150 विद्यार्थी हैं। इसमें अगर किसी को आपत्ति देनी हो तो 27 मार्च तक दे सकता है। परीक्षा की अभी तारीख तय नहीं की गई है 

नहीं जमा किए अंक 
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट के अंक बोर्ड में जमा कराने हैं, लेकिन अभी भी कुछ ख्याल नहीं है जिन्होंने अंक जमा नहीं कराए हैं ऐसे सभी विद्यालयों के लिए निर्देश दिए गए हैं कि वह सात अप्रैल तक अंक जमा करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें