फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: समसपुर गांव के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव: समसपुर गांव के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के गांव समसपुर में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
गांव समसपुर में रविवार की रात गुपचुप मतदान करने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें 12 लोग घायल हो गए थे। आरोप है कि इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई थी। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके घर में तोड़फोड़ करते हुए पथराव किया था। पथराव में एक पक्ष से प्रेमपाल, हरभजन, सचिन, राजू, मुन्नू, श्यामलाल, भीम, अंकित, अजय, मोनू आदि घायल हो गए थे। घटना के संबंध में अरुण सैनी पुत्र हरभजन ने आरोपी पक्ष के अनिल, विनोद, सतेंद्र, अनुज, कृष्णपाल, राज, दीपक, अंकित, राहुल, ब्रजपाल, बिट्टू आदि को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरेे पक्ष से विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि वह जंगल से लौटकर घर जा रहा था जैसेे ही वह गांव में अपनेे घर के सामने पहुंचा तो वहां पर पहले से खड़े करीब एक दर्जन लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पथराव तथा फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बचे। मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज की है जिससे दूसरे पक्ष के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें