फेसबुक से लाइव
फेसबुक पर सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं। इसी का फायदा प्रत्याशियों को मिल रहा है। यहां की लाइव वीडियो के ऑप्शन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। समर्थक रैली, मीटिंग और डोर-टु-डोर के इस प्रचार को लाइव फेसबुक पर चला देते हैं। जिसकी मदद से उनका प्रचार कुछ एक लोगों तक न रहकर फैल रहा है।
वाट्सएप व ट्विटर पर पोस्टर कर रहे शेयर
गांव-देहात के चौराहों में बोर्ड कम लगाकर उसकी बोर्ड व फ्लैक्स की फोटो को अपने मोबाइल के माध्यम से प्रत्याशियों के समर्थक वाट्सएप के अलग-अलग ग्रुप्स में और ट्विटर पर अपलोड कर रहें हैं। जिस पर हर एक की नजर पड़ रही है। परिणामस्वरूप प्रत्याशी कहीं भी बैठे हों, लेकिन उनका प्रचार हो रहा है।
वीडियो से दिखा रहे उपलब्धियां
सोशल मीडिया के जरिए दावेदार अपने किए गए काम और शुरू की गई स्कीमों को वीडियो के माध्यम दिखा रहे हैं। इन वीडियोज को सोशल मीडिया पर डालकर अपना प्रचार भी प्रत्याशी रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया ऐसा माध्यम है जिसकी मदद से करोड़ों लोगों तक अपना प्रचार किया जा सकता है।