फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः भाजपा ने मंडल स्तर पर बढ़ाई सक्रियता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक बनवाने के साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्राम प्रधान निर्वाचित कराने की रणनीति है। जिसे लेकर मंडल स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इनमें बूथ कमेटियों को मजबूत करने का चुनावी प्रबंधन मंत्र दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेतृत्व पंचायत चुनाव को भी अन्य चुनावों की तरह गंभीरता से ले रहा है। शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा उत्साह में है। इसके पीछे मुख्य कारण बूथ कमेटियों की सक्रियता है। जिसके बूते भाजपा का मानना है कि पंचायत चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन रहेगा। हालांकि पंचायत चुनाव का रूप अन्य चुनाव से बदला हुआ होता है। यह चुनाव जाति, परिवार और आपसी संबंधों पर ज्यादा आधारित होता है। इसमें राजनीतिक दलों का प्रभाव अब तक देखने में नहीं आया है। जिला पंचायत चुनाव में राजनीतिक दलों की भूमिका जरूर प्रभावी रही है। हालांकि भाजपा इस मिथक को तोड़ने की तैयारी में है।
भाजपा ने क्षेत्रीय टीम के साथ वरिष्ठ नेताओं को पंचायत चुनाव के लिए सक्रिय कर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में मंडल स्तर पर बैठकें शनिवार से शुरू हो गई हैं। जिसमें मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव के बूथ मैनेजमेंट को समझाने के साथ ही मजबूत दावेदारों की तलाश जारी है। भाजपा पंचायत चुनाव में सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ मंडल स्तर के पदाधिकारियों को उतारने की बात कह चुकी है। जिससे कार्यकर्ताआें में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मंडल स्तर पर बैठकाें का दौर 15 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद समीक्षा बैठकें शुरू होंगी। बूथ कमेटियों को अभी से मतदाताओं के बीच जाकर माहौल भांपने और भाजपा के पक्ष में काम करने के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें