मेले में 411 लोगों के बने गोल्डन कार्ड
मेरठ। 57 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 3110 मरीज पहुंचे। इनमें 1121 पेट और त्वचा के रोगी थे। 1394 लोगों की एंटीजन जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला। 411 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। आठ कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण भी किया गया।
हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अर्बन हेल्थ सेंटर पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया जाता है। इसमें ओपीडी के अलावा टीबी, मलेरिया, कोरोना की जांच और आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड भी वितरित किए जाते हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि मेले को लगाने का उद्देश्य यही है कि छुट्टी के दिन भी ज्यादा से ज्यादा मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिले। इसमें सफलता भी मिल रही है।
ये मरीज पहुंचे
चर्म रोग- 745
पेट रोग- 376
सांस रोगी- 246
उच्च रक्तचाप- 167
शुगर के मरीज- 171
संभावित टीबी- 19
खून की कमी- 66
लीवर- 82
गर्भवती महिलाएं- 110
सर्जरी- 47
हेपेटाइटिस बी-78
हेपेटाइटिस सी-20
कुपोषित- 8
अन्य रोगी- 975