फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया ने तलाशी चुनावी जमीन

Sat, 12 Sep 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में माफिया और दबंग भी ताल ठोंकने के लिए तैयार हो चुके हैं। इनके आने से एक तरफ जहां चुनावी माहौल पूरी तरह बदल जाएगा, वहीं यह भी तय है कि जिस भी जगह से ये चुनाव लड़ेंगे वहां का चुनाव अतिसंवेदनशील होगा।
विज्ञापन


जानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र बाफर जरायम की दुनिया का चर्चित चेहरा है। 1995 में जानी के ब्लाक प्रमुख रहे भूपेंद्र एक बार फिर दो दशक बाद राजनीति में सक्रिय होने को आतुर हैं।

क्षेत्र पंचायत चुनाव में अपनी ताल ठोंकते हुए फिर से ब्लाक प्रमुख के पद पर नजर है। रोहटा ब्लाक के प्रमुख बिजेंद्र जिंजोखर अपनी दबंगई के लिए चर्चित हैं। इस बार ब्लाक प्रमुख का पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है। ऐसे में बिजेंद्र प्रमुख जहां खुद जिला पंचायत की दावेदारी का मन बना रहे हैं, वहीं अपने परिवार की महिला को अपने उत्तराधिकारी के रूप में लाने के लिए ताल ठोंक रहे हैं। मवाना ब्लाक प्रमुख पद की अदावत किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन


यहां से विश्वास पिलोना और धीरज पहाड़पुरिया के बीच रंजिश है। विश्वास की माता 2010 में ब्लाक प्रमुख बनी और तीन साल बाद ही धीरज पहाड़पुरिया उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ले आये और पद से हटवा दिया। मवाना ब्लाक प्रमुख पद पर इस बार विश्वास पिलोना का तो मैदान में आना तय माना ही जा रहा है, लेकिन धीरज पहाड़पुरिया इस बार खुद न चुनाव लड़कर अपने करीबी बंटी के लिए सीट खाली कर रहे हैं। खुद जिला पंचायत के वार्ड चार से लड़ने की तैयारी में हैं। बंटी बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के करीबी और क्षेत्र के दबंग माने जाते हैं।

जिला पंचायत में भी होंगे चर्चित चेहरे
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए योगेश भदौड़ा के वार्ड 17 से चुनाव लड़ने की चर्चा है। योगेश के गुर्गे और समर्थक उनकी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। वार्ड 14 जो कि पिछड़ी जाति की महिला है से ऊधम सिंह की मां सुमित्रा देवी चुनाव लड़ने का मन बना रही हैं। इनके अलावा वार्ड 31 से जब्बार राधना जो कि दबंग माने जाते हैं, वह तैयारी में जुटे हैं। हां कुछ चेहरों को जरूर आरक्षण से झटका लगा है। चीकू बढ़ला वार्ड 33 से चुनाव लड़ने की तैयारी में था, लेकिन सीट अनारक्षित होने पर चीकू ने अपना फैसला बदल लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें