फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मेरठ में ऑडियो टेप जारी करके सुबूत देगी भाजपा

Mon, 04 Jan 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में चल रही रस्साकसी के बीच भाजपा अब नया दांव चलने की तैयारी में है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश जिलों में उनके प्रत्याशियों के सामने सपा के उम्मीदवारों के पक्ष में सत्ता का दबाव काम कर रहा है। अधिकारी भी सपा प्रत्याशियों की मदद कर रहे हैं। कुछ ऐसे ही ऑडियो टेप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और उनके साथ चार सांसद सोमवार को मेरठ में जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को होने वाली प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वाजपेयी के साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, सांसद  राजेंद्र अग्रवाल, कुंवर भारतेंद्र और डॉ. सत्यपाल सिंह के अलावा तीनों विधायक और महापौर समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रह सकते हैं। वैसे तो भाजपा नेता अभी इस संबंध में खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि इस दौरान कुछ मजबूत सुबूत पेश किए जाएंगे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अधिकारी और सपा के नेता एक-दूसरे के लिए खुलकर काम कर रहे हैं।

सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जिला पंचायत सदस्यों को करने के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। भाजपा नेताओं की ओर से ऐसे ही कुछ बातचीत के ऑडियो टेप जारी करने की बात कही जा रही है। मेरठ के एक अधिकारी के ऑडियो टेप होने का दावा भाजपाई पहले ही कर चुके हैं। वार्ता में बड़ा खुलासा करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई और इसी कारण मेरठ से जुड़े चारों सांसदों और विधायकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


डॉ. वाजपेयी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार दबाव डाल रही है और इसका डटकर विरोध किया जाएगा। हालांकि, ऑडियो खुलासे के बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया। मेरठ के चुनाव प्रभारी जयकरण का कहना है कि उनकी पार्टी के पास मेरठ में चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त सदस्य हैं। इसके अलावा उन्हें किसी दिखावे की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें