फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक से क्यों मिलने पहुंचे संगीत सोम?

Sun, 03 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा के आवास पर हाई वोल्टेज ड्रामे के एक दिन बाद रविवार को भाजपा विधायक संगीत सोम उनसे मिलने पहुंचे। काफी देर हुई इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, दोनों का कहना है कि यह मुलाकात सिर्फ शनिवार को हुए घटनाक्रम को लेकर हुई है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा के आवास पर रविवार शाम साढे़ चार बजे सरधना विधायक संगीत सोम पहुंचे। पहले दोनों बाहर पार्क में बैठे रहे, फिर घर के अंदर काफी देर तक गुफ्तगू हुई। यह तो साफ है कि मुलाकात शनिवार को हुए सियासी ड्रामे का नतीजा रही।

वर्जन
मैं कल की घटना को लेकर दुखी था। पूर्व विधायक  राजेंद्र शर्मा के घर को जिस तरह से कुछ युवकों ने घेरा, वह ठीक नहीं था। यह सियासी हताशा का परिणाम है। मैं तो सिर्फ उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीत सोम, विधायक, सरधना

हां, संगीत सोम मेरे घर आए। मेरे उनसे पुराने संबंध हैं। वह भी कल की घटना को लेकर ही बात कर रहे थे। यह कोई सियासी मुलाकात नहीं थी।
राजेश शर्मा, पूर्व विधायक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें