फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने खोले पत्ते, पंचायत की कुर्सी के लिए कुलविंदर पर खेला दांव

Sun, 08 Nov 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने शनिवार को कोर कमेटी की बैठक कर अपने पत्ते खोल दिए। जैसी उम्मीद की जा रही थी, वैसा ही हुआ। भाजपा ने वार्ड एक से चुनाव जीत कर आए कुलविंदर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। करीब एक घंटे तक चली चर्चा में तय हुआ कि यह चुनाव सीधे-सीधे पैसे का है, जो ज्यादा पैसा खर्च कर सकता है, वही प्रत्याशी तय किया जाए। इसके बाद मुखिया गुर्जर के बेटे कुलविंदर पर दांव खेल दिया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में अधिकारिक तौर पर भाजपा के नौ प्रत्याशी जीत कर आए हैं। हालांकि वार्ड 33 से बागी होकर चुनाव लड़े और जीतने वाले रोहताश पहलवान को भी भाजपा अब अपने खेमे में गिनकर इनकी संख्या दस बता रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली भाजपा के सामने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का अच्छा मौका है, लेकिन सामने कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश के आने की ज्यादा संभावना को देखते हुए भाजपा के लिए चुनाव मेनैज करना आसान नहीं होगा।

ऐसे में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में इस पर जमकर मंथन हुआ। गढ़ रोड स्थित होटल में आयोजित बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक रविंद्र भड़ाना, विधायक ठा. संगीत सोम, पश्चिमी क्षेत्र के चुनाव प्रभारी आशु वर्मा, जिला प्रभारी प्रताप गुर्जर, प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र भराला, जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, पूर्व अध्यक्ष विमल शर्मा, जिला महामंत्री शिवकुमार राणा और संजीव बंसल बैठक में शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार कुलविंदर, डॉ. मीनाक्षी भराला, नितिन खटीक और ललित चौहान के साथ विजेता प्रत्याशी भी आए थे, लेकिन इन सभी को बैठक से दूर रखा गया।
विज्ञापन


पैसे को दी गई प्राथमिकता
बैठक में पूरे चुनाव मैनेजमेंट पर जमकर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार अंत में तय हुआ कि जो सबसे ज्यादा पैसा खर्च करेगा, वही प्रत्याशी घोषित किया जाए। क्योंकि यह चुनाव पूरी तरह धन-बल का है। बैठक में कुलविंदर के पिता मुखिया गुर्जर की तरफ से खुला आफर आने के बाद उन्हें दावेदार घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें