फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नतीजे की तैयारी, आज 12 कॉलेजो में होगी मतगणना

Sun, 01 Nov 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र के महोत्सव में जनता ने किसे स्वीकारा और किसे नकारा, इसका फैसला आज (रविवार) हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य की 34 और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 852 सीटों के लिए सुबह ठीक आठ बजे से कड़ी सुरक्षा में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शनिवार देर रात तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। उधर, यह रात प्रत्याशियों के इंतजार में ही कटी।
विज्ञापन


जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चार चरणों में हुए चुनाव की मतगणना रविवार को होगी। डीएम पंकज यादव ने बताया कि मतगणना स्थलों पर जितने एआरओ हैं, उतने ही कक्ष बनाकर मतों की गिनती होगी। एक एआरओ दो टेबल लगाएंगे। हर टेबल पर एक पर्यवेक्षक और चार मतगणना कर्मी रहेंगे। रोहटा ब्लॉक में 6, जानी में 7, मेरठ में 4, खरखौदा में 6, माछरा में 8, रजपुरा में 9, परीक्षितगढ़ में 8, मवाना में 6, हस्तिनापुर में 6, दौराला में 7, सरधना में 7 और सरूरपुर खुर्द में 8 एआरओ बनाए गए हैं।

10 बजे से आने लगेंगे नतीजे
क्षेत्र पंचायत सदस्य के नतीजे सुबह 10 बजे से ही आने शुरू हो जाएंगे। शाम तक काफी नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम देर से आने शुरू होंगे। माना जा रहा है कि चार बजे के बाद ही इसके नतीजे स्पष्ट होंगे। हालांकि, काफी परिणाम रविवार देर शाम तक आ जाएंगे, लेकिन सोमवार को भी मतगणना की तैयारी इसी तरह से रहेगी।
विज्ञापन


संवेदनशील केंद्रों पर नजर
मतदान के हिसाब से संवेदनशील मतगणना केंद्रों पर खास निगाह रहेगी। माछरा, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर और दौराला ब्लॉक के केन्द्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इन पर आला अफसरों की भी नजर रहेगी। खासतौर पर मतगणना के बाद आसपास के क्षेत्रों में निगाह रखनी होगी। विजेता प्रत्याशियों को सुरक्षा में घर तक भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें