फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी चरण में संगीत सोम और मनिंदर की प्रतिष्ठा दांव पर

Thu, 29 Oct 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण के मतदान में मुख्य रूप से सरधना विधायक ठा. संगीत सोम और वर्तमान जिला पंचायत मनिंदरपाल सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। क्योंकि एक तरफ जहां विधायक होने के नाते संगीत सोम पर पार्टी समर्थित सात प्रत्याशियों में से अधिकतम को जिताने की जिम्मेदारी है, तो दूसरी ओर वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह खुद तो मैदान में हैं ही, उनकी पत्नी भी इस बार चुनाव मैदान में है। इसके अलावा सभी वार्डों में प्रत्याशियाें पर किसी न किसी दिग्गज का हाथ है।
विज्ञापन


सरधना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाले चौथे चरण के चुनाव में जिला पंचायत के नौ वार्डों में चुनाव हो रहा है। इनमें सात वार्ड ऐसे हैं, जिनमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी मैदान में हैं। अधिकांश प्रत्याशी विधायक संगीत सोम ने अपनी इच्छा से तय कराए हैं। जिसके चलते इन प्रत्याशियों की जीत के साथ सीधे ठा. संगीत सोम की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

वैसे भी वह लगातार पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार और रोड शो करते घूमे हैं। यह चुनाव किसी न किसी रूप में उनके लिए आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का ट्रायल भी पेश करेगा।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह सपा में रहते हुए भी एक तरह से बागी होकर मैदान में हैं। क्योंकि यहां सपा ने शाहजेब को मैदान में उतारा है और मनिंदरपाल सिंह ने भी सपा के किसी नेता का फोटो अपनी प्रचार सामग्री में प्रयोग नहीं किया है। ऐसे में उनकी घेराबंदी जहां सबसे ज्यादा सपाई ही कर रहे हैं, वहीं भाजपा और बसपा भी उनकी घेराबंदी में है।

मनिंदरपाल दो बार लगातार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होते आ रहे हैं। भविष्य में अध्यक्ष पद के चुनाव को देखते हुए उन्होंने रणनीति के तहत वार्ड आठ से अपनी पत्नी सिंपल सिंह को भी मैदान में उतारा है। दोनों के एक ही चरण में चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें