फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, युवाओं को तरजीह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : आज जारी होगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
विज्ञापन

मेरठ। पंचायत चुनाव नामांकन शुरू होने में मात्र तीन दिन का समय बचा है। आज कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। इस बार कांग्रेस भी पूरी ऊर्जा के साथ पंचायत चुनाव में उतर रही है। वह इस चुनाव को विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल मान रही है।
कांग्रेस ने पिछले महीनों में किसान पंचायत रैली नाम से किसानों को संबोधित किया। इसमें प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। मेरठ में सरधना के कैली गांव में प्रियंका ने किसानों को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हर कठिनाई में कांग्रेस किसानों के साथ है। उन्होंने गांव के रास्ते से होकर, मंच तक ट्रैक्टर पर बैठकर किसानों को संदेश भी दिया था। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला का भी कहना है कि हमने गांव-गांव जाकर किसानों को काले कानूनों के बारे में बताया है। इस बार पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ पार्टी उतरने जा रही है। सभी 33 वार्डों में कांग्रेस अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर चुकी है। इसके लिए प्रदेश कमेटी को सूची भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा अधिक मौका
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को सूची जारी कर दी जाएगी। इस सूची में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं में युवाओं को अधिक तरजीह दी गई है। समीक्षा के बाद ही प्रदेश कमेटी को सूची भेजी गई है। जो भी प्रत्याशी सामने आएंगे उन्हें पूरी सहायता के साथ जिला पंचायत में चुनाव लड़ाया जाएगा। इससे गांव-गांव में पार्टी को खड़ा कर विधानसभा चुनाव में मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें