फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायकों ने सर्वे करने से हाथ खड़े किए

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को दौराला ब्लॉक में पहुंचकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एग्रीटेक डिजिटल क्राॅप सर्वे कार्य करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन

पंचायत सहायक सूरज, पंकज, अरुण, मोहित, विशाल, आकाश, पुनीत आदि ने बताया कि खरीफ मौसम 2025 में ई-खसरा पड़ताल अंतर्गत डिजिटल क्राॅप सर्वे का कार्य लेखपालों के स्थान पर प्राइवेट सर्वेयरों द्वारा संपन्न कराए जाने का निर्देश दिया गया है। कृषि विभाग द्वारा जिलाधिकारियों के माध्यम से सर्वेयरों का चयन की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें पंचायत सहायकों को भी सर्वेयर के रूप मे रखने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों पर स्मार्टफोन, जीपीएस सपोर्टेड मोबाइल उपकरण नहीं है, ग्राम सचिवालय पर पंचायत सहायक एकमात्र कर्मचारी है, एग्रीटेक क्रॉप सर्वे पूर्ण रूप से कृषि विभाग का कार्य है। यह पंचायती राज विभाग की नियमित कार्य सूची में शामिल नहीं है। कहा कि कर्मचारियों को अच्छे मोबाइल उपलब्ध कराए जाए, जो भी विभाग कार्य लेता है उसका श्रेय पंचायत सहायक को ही दिया जाए और सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। सर्वे के दौरान कोई भी हादसा हो सकता है, ऐसे में कर्मचारियों का 10 लाख रुपये का बीमा और हादसा होने पर परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए। यदि, यह मांग पूरी नहीं होती तो वह कार्य करने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें