फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लक्षित और नव्या की पारी से पंचवटी की शानदार जीत

विज्ञापन
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एकेडमी
विज्ञापन
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट मैदान में चल रही अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी और पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 6 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से लक्षित और नव्या ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मैच के दौरान फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में चार विकेट खोकर पंचवटी क्रिकेट एकेडमी को 219 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें आरव वशिष्ठ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 135 रनों की शतकीय पारी खेली। प्रतीक तोमर ने 42 रन बनाए। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में नव्या दो व लविश सैनी ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 34 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर 6 विकेट से मैच जीता। इसमें लक्षित राणा ने 70 रन और नव्या ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। हर्ष ने 29, विराट ने 26 रन का अहम योगदान दिया। फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज शमी, प्रतीक तोमर, कशिश, आरव ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच नव्या को और फाइट ऑफ द मैच आरव वशिष्ठ को चुना गया। कोच उमेश कुमार व अरविंद ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक उमेश कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट अब सेमीफाइनल व फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें