संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुजफ्फरनगर स्थित अहलावत क्रिकेट एकेडमी में चल रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को प्रथम सेमीफाइनल मैच खेला गया। यह मैच पंचवटी क्रिकेट एकेडमी मेरठ व एनसीए क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। एनसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन बनाए। इसमें वेदांश त्यागी ने 34 और प्रियांशी सैनी ने 18 रन बनाए।
पंचवटी एकेडमी की गेंदबाज नव्या और आर्यन ने तीन-तीन विकेट और हर्ष राणा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी एकेडमी की टीम ने 27.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 141 बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। उमंग यादव व नव्या ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। नव्या ने 62 रनों की नाबाद पारी खेली। उमंग यादव ने 39 और तुषार पाल ने 26 रन का योगदान दिया।
नव्या ने अर्धशतक लगाकर चार मैचों में 14 विकेट भी चटकाए। एनसीए के गेंदबाज अथर और अंबरीश ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी एकेडमी ने 7 विकेट से मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। नव्या को तीन बार लगातार इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला है। कोच मोनू और उमेश कुमार ने नव्या को शुभकामनाएं दीं।